|| भजन ||
अच्युतम केशवम कृष्ण दामोदरम,
राम नारायणम जानकी बल्लभम ॥
कौन कहता है भगवान आते नहीं,
तुम मीरा के जैसे बुलाते नहीं ॥
अच्युतम केशवम कृष्ण दामोदरम,
राम नारायणम जानकी बल्लभम ॥
कौन कहता है भगवान खाते नहीं,
बेर शबरी के जैसे खिलाते नहीं ॥
अच्युतम केशवम कृष्ण दामोदरम,
राम नारायणम जानकी बल्लभम ॥
कौन कहता है भगवान सोते नहीं,
माँ यशोदा के जैसे सुलाते नहीं ॥
अच्युतम केशवम कृष्ण दामोदरम,
राम नारायणम जानकी बल्लभम ॥
कौन कहता है भगवान नाचते नहीं,
गोपियों की तरह तुम नचाते नहीं ॥
अच्युतम केशवम कृष्ण दामोदरम,
राम नारायणम जानकी बल्लभम ॥
नाम जपते चलो काम करते चलो,
हर समय कृष्ण का ध्यान करते चलो ॥
अच्युतम केशवम कृष्ण दामोदरम,
राम नारायणम जानकी बल्लभम ॥
याद आएगी उनको कभी ना कभी,
कृष्ण दर्शन तो देंगे कभी ना कभी ॥
अच्युतम केशवम कृष्ण दामोदरम,
राम नारायणम जानकी बल्लभम ॥