माता जिनको याद करे वो लोग निराले होते हैं ।
माता जिनका नाम पुकारे किस्मत वाले होते हैं ॥
चलो बुलावा आया है, माता ने बुलाया है ।
चलो बुलावा आया है, माता ने बुलाया है ॥
हो... चलो बुलावा आया है, चलो बुलावा आया है,
माता ने बुलाया है, जय माता दी ॥
चलो बुलावा आया है, चलो बुलावा आया है,
माता ने बुलाया है ॥
हो... ऊँचे पर्वत पे रानी, माँ ने दरबार लगाया है ।
चलो बुलावा आया है, माता ने बुलाया है ॥
जय माता दी ॥
चलो बुलावा आया है, माता ने बुलाया है ॥
सारे जग में एक ठिकाना, सारे गम के मारों का ।
सारे जग में एक ठिकाना, सारे गम के मारों का ॥
हो... रस्ता देख रही है माता, अपनी आँख के तारों का ।
रस्ता देख रही है माता, अपनी आँख के तारों का ॥
हो... मस्त हवाओं का एक झोंका, ये संदेशा लाया है ।
चलो बुलावा आया है, माता ने बुलाया है ॥
जय माता दी, जय माता दी,
कहते जाओ जय माता दी ॥
जय माता दी ॥
कहते जाओ आने जाने वालों को,
चलते जाओ तुम मत देखो अपने पाँव के छालों को ।
चलते जाओ तुम मत देखो अपने पाँव के छालों को ॥
हो... जिसने जितना दर्द सहा है, उतना चैन भी पाया है ।
चलो बुलावा आया है, माता ने बुलाया है ॥
जय माता दी ॥
वैष्णो देवी के मंदिर में, लोग मुरादें पाते हैं ।
वो रोते रोते आते हैं, हँसते हँसते जाते हैं ॥
रोते रोते आते हैं, हँसते हँसते जाते हैं ॥
हो... मैं भी मांग के देखूँ, जिसने जो मांगा वो पाया है ।
चलो बुलावा आया है, माता ने बुलाया है ॥
जय माता दी ॥
मैं भी तो एक माँ हूँ माता, माँ ही माँ को पहचाने ।
मैं भी तो एक माँ हूँ माता, माँ ही माँ को पहचाने ॥
बेटे का दुःख क्या होता है, और कोई ये क्या जाने ॥
हो... उसका खून मैं देखूँ कैसे, जिसको दूध पिलाया है ।
हो चलो बुलावा आया है, माता ने बुलाया है ॥
चलो बुलावा आया है, माता ने बुलाया है ।
चलो बुलावा आया है, माता ने बुलाया है ।
चलो बुलावा आया है, माता ने बुलाया है ॥
तो प्रेम से बोलो जय माता दी,
सारे बोलो जय माता दी ॥
जय माता दी, जय माता दी,
वैष्णो रानी जय माता दी ॥
हम पे कल्याणी जय माता दी,
माँ भोली भाली जय माता दी ॥
माँ शेरों वाली जय माता दी,
झोली भर देती जय माता दी ॥
संकट हर लेती जय माता दी,
जय माता दी, जय माता दी ॥
जय माता दी ........