सदा पापी से पापी को भी तुम,
माँ भव-सिन्धु तारी हो ।
फंसी मझधार में नैया को भी,
पल में उभारी हो ॥
ना जाने कौन ऐसी भूल,
मुझसे हो गयी मैया ।
तुमने अपने इस बालक को माँ,
मन से बिसारी हो ॥
बिगड़ी मेरी बना दे, मैया जी मेरी मैया ।
बिगड़ी मेरी बना दे ऐ शेरोंवाली मैया ॥
बिगड़ी मेरी बना दे ऐ शेरोंवाली मैया ।
बिगड़ी मेरी बना दे ऐ शेरोंवाली मैया ॥
बिगड़ी मेरी बना दे ऐ शेरोंवाली मैया ।
बिगड़ी मेरी बना दे ऐ शेरोंवाली मैया ॥
बिगड़ी मेरी बना दे ॥
ओ, बिगड़ी मेरी बना दे ऐ शेरोंवाली मैया ।
बिगड़ी मेरी बना दे ऐ शेरोंवाली मैया ॥
ऐ शेरोंवाली मैया, देवास वाली मैया ।
ऐ शेरोंवाली मैया, देवास वाली मैया ॥
मैया मेहरों...
अरे, ऐ मेहरों वाली मैया, ऐ खंडवा वाली मैया ॥
अपना मुझे बना ले...
अपना मुझे बना ले मेरी मैया ।
अपना मुझे बना ले मेरी मैया ॥
अपना मुझे बना ले मेरी मैया ।
अपना मुझे बना ले मेरी मैया ॥
अपना मुझे बना ले ऐ मेहरों वाली मैया ।
अपना मुझे बना ले ऐ मेहरों वाली मैया ॥
बिगड़ी मेरी बना दे ॥
दर्शन को मेरी अखियाँ कब से तरस रहीं हैं ।
दर्शन को मेरी अखियाँ कब से तरस रहीं हैं ॥
मेरी अखियाँ, माँ मेरी ये अखियाँ ॥
दर्शन को मेरी अखियाँ कब से तरस रहीं हैं ।
दर्शन को मेरी अखियाँ कब से तरस रहीं हैं ॥
सावन के जैसे झर-झर-झर-झर,
सावन के जैसे झर-झर अखियाँ बरस रहीं हैं ॥
दर पे मुझे बुला ले, मैया जी ।
ओ दर पे मुझे बुला ले मेरी मैया ॥
दर पे मुझे बुला ले मेरी मैया ।
दर पे मुझे बुला ले मेरी मैया ॥
दर पे मुझे बुला ले ऐ शेरोंवाली मैया ।
दर पे मुझे बुला ले ऐ शेरोंवाली मैया ॥
बिगड़ी मेरी बना दे ॥
आते हैं तेरे दर पे दुनिया के नर और नारी माँ ।
आते हैं तेरे दर पे दुनिया के नर और नारी ॥
आते हैं तेरे दर पे दुनिया के नर और नारी ॥
सुनती हो सब की विनती मैया ।
सुनती हो सब की विनती... मेरी मैया शेरोंवाली ॥
मुझको दरश दिखा दे, मैया जी शेरांवालीये ।
मुझको दरश दिखा दे ऐ मेहरों वाली मैया ॥
मुझको दरश दिखा दे ऐ मेहरों वाली मैया ।
मुझको दरश दिखा दे मेरी मैया ॥
मुझको दरश दिखा दे मेरी मैया ।
मुझको दरश दिखा दे मेरी मैया ॥
मुझको दरश दिखा... मुझको दरश दिखा...
मुझको दरश दिखा... मुझको दरश दिखा...
मुझको दरश दिखा दे ऐ मेहरों वाली मैया ॥
बिगड़ी मेरी बना दे ॥
शर्मा पे शेरोंवाली दृष्टि दया की कर माँ ।
शर्मा पे शेरोंवाली दृष्टि दया भी कर माँ ॥
ऐ माँ, मेरी मैया ।
मेरी माँ, मेरी माँ, मेरी माँ ॥
शर्मा पे मेरी मैया दृष्टि दया की कर माँ ।
शर्मा पे शेरोंवाली दृष्टि दया की कर माँ ॥
चरणों की धूल देकर, देकर,
चरणों की धूल देकर लक्खा की झोली भर माँ ॥
मरते को अब जिला दे मैया जी, ओ माँ ।
मरते को अब जिला दे ऐ शेरोंवाली मैया ॥
मरते को अब जिला दे मेरी मैया ।
मरते को अब जिला दे मेरी दाती ॥
मरते को अब जिला... मरते को अब जिला...
मरते को अब जिला... मरते को अब जिला...
मरते को अब जिला दे ऐ शेरोंवाली मैया ॥
बिगड़ी मेरी बना दे ऐ शेरोंवाली मैया ।
बिगड़ी मेरी बना दे ऐ शेरोंवाली मैया ॥
बिगड़ी मेरी बना दे... ऐ शेरोंवाली मैया ।
बिगड़ी मेरी बना दे ऐ शेरोंवाली मैया ॥
बिगड़ी मेरी बना दे ऐ शेरोंवाली मैया ॥
ऐ शेरोंवाली मैया, देवास वाली मैया माँ ।
ऐ शेरोंवाली मैया, देवास वाली मैया ॥
मैया, ऐ मेहरों वाली मैया, ऐ खंडवा वाली मैया, मैया ।
ऐ मेहरों वाली मैया, ऐ खंडवा वाली मैया ॥
अपना मुझे बना ले ऐ मेहरों वाली मैया ।
अपना मुझे बना ले ऐ मेहरों वाली मैया ॥
बिगड़ी मेरी बना दे ऐ शेरोंवाली मैया ॥
बिगड़ी मेरी बना दे ॥