|| भजन ||
छम छम नाचे देखो वीर हनुमाना ।
छम छम नाचे देखो वीर हनुमाना ॥
कहते लोग इसे राम का दीवाना ।
छम छम नाचे देखो वीर हनुमाना ॥
पाँव में घूंघरू बांध के नाचे,
राम जी का नाम इसे प्यारा लागे ।
राम ने भी देखो इसे खूब पहचाना ॥
॥ छम छम नाचे देखो वीर हनुमाना ... ॥
जहाँ जहाँ कीर्तन होता श्रीराम का,
लगता है पहरा वहाँ वीर हनुमान का ।
राम के चरण में हैं इनका ठिकाना ॥
॥ छम छम नाचे देखो वीर हनुमाना ... ॥
नाच नाच देखो श्रीराम को रिझाये,
बनवारी देखो नाचता ही जाये ।
भक्तों में भक्त बड़ा दुनियाँ ने माना ॥
॥ छम छम नाचे देखो वीर हनुमाना ... ॥
छम छम नाचे देखो वीर हनुमाना ।
कहते लोग इसे राम का दीवाना ।
छम छम नाचे देखो वीर हनुमाना ॥