दुनिया रचने वाले को भगवान कहते हैं,
और संकट हरने वाले को हनुमान कहते हैं ॥
हो जाते हैं जिसके अपने पराये,
हनुमान उसको कंठ लगाये ।
जब रूठ जाये संसार सारा,
बजरंगबली तब देते सहारा ॥
अपने भक्तों का बजरंगी मान करते हैं,
संकट हरने वाले को हनुमान कहते हैं ॥
दुनिया में काम कोई ऐसा नहीं है,
हनुमान के जो बस में नहीं है ।
जो चीज माँगो, पल में मिलेगी,
झोली ये खाली खुशियों से भरेगी ॥
सच्चे मन से जो भी इनका ध्यान करते हैं,
संकट हरने वाले को हनुमान कहते हैं ॥
कट जाये संकट इनकी शरण में,
बैठ के देखो बजरंग के चरण में ।
'लख्खा' की बातों को झूठ मत मानो,
फिर ना फँसोगे जीवन मरण में ॥
इनके सीने में हरदम सिया राम रहते हैं,
संकट हरने वाले को हनुमान कहते हैं ॥
और देवता चित्त न धरही,
हनुमत सेइ सर्व सुख करही ।
संकट कटै मिटै सब पीरा,
जो सुमिरै हनुमत बलबीरा ॥
दुनिया रचने वाले को भगवान कहते हैं,
संकट हरने वाले को हनुमान कहते हैं ॥