READING MODE
20


|| भजन ||

हारा हूँ बाबा पर तुझपे भरोसा है,

जीतूंगा एक दिन मेरा दिल ये कहता है ॥

मेरे मांझी बन जाओ, मेरी नाव चला जाओ,

बेटे को बाबा श्याम गले लगा जाओ ॥

हारा हूँ बाबा पर तुझपे भरोसा है,

जीतूंगा एक दिन मेरा दिल ये कहता है ॥

मैंने सुना है तू दुखड़े मिटाता,

बिन बोले भक्तों की बिगड़ी बनाता ॥

मिलता ना किनारा है, ना कोई और सहारा है,

हारा हूँ बाबा पर तुझपे भरोसा है ॥

जीतूंगा एक दिन मेरा दिल ये कहता है ॥

तुमसे ही जीवन मेरा ओ मेरे बाबा,

कैसे चलेगा समझ ना आता ॥

तुम धीर बंधाते हो तो साँसें चलती हैं,

मुझे समझ ना आता है मेरी क्या गलती है ॥

हारा हूँ बाबा पर तुझपे भरोसा है,

जीतूंगा एक दिन मेरा दिल ये कहता है ॥

परिवार मेरा तेरे गुण है गाता,

दोषी तो मैं हूँ उन्हें क्यों सताता ॥

उनको भी भरोसा है, तूने पाला पोसा है,

हारा हूँ बाबा पर तुझपे भरोसा है ॥

जीतूंगा एक दिन मेरा दिल ये कहता है ॥

मेरे मांझी बन जाओ, मेरी नाव चला जाओ,

बेटे को बाबा श्याम गले लगा जाओ ॥

हारा हूँ बाबा पर तुझपे भरोसा है,

जीतूंगा एक दिन मेरा दिल ये कहता है ॥