सुग्रीव बोले वानरों तत्काल तुम जाओ,
श्री जानकी मैया का पता मिलके लगाओ ।
अरे होकर निराश तुम जो मेरे पास आओगे,
ये सुन लो कान खोल के सब मारे जाओगे ॥
ये हुकुम सुनके चल पड़ी सुग्रीव की पल्टन,
सब खोज डाले एक एक जंगल पहाड़ वन ।
माता को खोज नहीं पाये जब वो बेचारे,
माँ अंजनी के लाल को सब मिलके पुकारे ॥
हे वीरवर हनुमान अब संकट से छुड़ाओ,
हम सब शरण हैं आपकी अब लाज बचाओ ।
उठो हे महावीर, उठो हे महावीर नहीं देर लगाओ,
श्री जानकी मैया का पता जाके लगाओ ॥
ये सुनके गरज कर...
अरे ये सुनके गरज कर उठे,
जब वीरवर हनुमान ।
थर्रा गयी ज़मीं,
काँप उठा आसमान ॥
वीरों के भी शिरोमणि,
बलवान जब चले ।
हनुमान जब चले ॥
वीरों के भी शिरोमणि,
बलवान जब चले ।
श्री राम जी का करते हुए,
ध्यान जब चले ॥
और रावण का तोड़ने वो,
अभिमान जब चले ॥
अरे! धर कर विराट रूप...
हे धर कर विराट रूप,
बन तूफ़ान जब चले ।
लंका दहाड़ते हुए हनुमान जब चले,
बलवान जब चले ॥
लंका दहाड़ते हुए हनुमान जब चले,
बलवान जब चले ॥
वीरों के भी शिरोमणि,
बलवान जब चले ।
हनुमान जब चले ॥
माता को खोजने चले जब,
अंजनी कुमार ।
सब वानरों के दल में,
मची जय-जय कार ॥
मारी छलांग और समुन्दर को हुए पार,
आकाश डोल उठा...
अरे आकाश डोल उठा,
और हिल गया संसार ॥
विकराल गदा हाथ में वो तान जब चले,
बलवान जब चले ॥
विकराल गदा हाथ में वो तान जब चले,
बलवान जब चले ॥
वीरों के भी शिरोमणि,
बलवान जब चले ।
हनुमान जब चले ॥
लंका में पहुँच के दिए वाटिका उजाड़,
अक्षय कुमार को दिए धरती पे वो पछाड़ ।
आया जो सामने दिए ककड़ी के जैसे फाड़,
दुश्मन के घर में अपना...
हे दुश्मन के घर में अपना,
झंडा दिए वो गाड़ ॥
करते हुए फिर युद्ध घमासान जब चले,
हनुमान जब चले ॥
करते हुए फिर युद्ध घमासान जब चले,
हनुमान जब चले ॥
वीरों के भी शिरोमणि,
बलवान जब चले ।
हनुमान जब चले ॥
ये हाल देख भागे सभी जान छोड़ कर,
रावण को बताने लगे वो हाथ जोड़ कर ।
एक कपि ने रख दिए,
बगिया के सारे पेड़ तोड़ कर ॥
मारा है जम्बूमाली को...
अजी मारा है जम्बूमाली को,
गर्दन मरोड़ कर ॥
लंका का मिटाने को वो निशान जब चले,
बलवान जब चले ॥
लंका का मिटाने को वो निशान जब चले,
बलवान जब चले ॥
हाँ हे! वीरों के भी शिरोमणि,
बलवान जब चले ।
हनुमान जब चले ॥
श्री राम के भक्त ने,
वहाँ ऐसा किया कमाल ।
लंका को फूँके डाले,
अंजनी के लाल ॥
आँखें मिलाये बजरंगी से,
'शर्मा' किसकी है मजाल ।
दुश्मन को चबा डाले...
अरे दुश्मन को चबा डाले,
वो बनके महाकाल ॥
लंका को बनाकर के,
वो शमशान जब चले ।
बलवान जब चले ॥
लंका को बनाकर के,
वो शमशान जब चले ।
बलवान जब चले ॥
हे! वीरों के भी शिरोमणि,
बलवान जब चले ।
हनुमान जब चले ॥
लंका दहाड़ते हुए,
हनुमान जब चले ।
बलवान जब चले ॥
वीरों के भी शिरोमणि,
बलवान जब चले ।
हनुमान जब चले ॥
वीरों के भी शिरोमणि,
बलवान जब चले ।
हनुमान जब चले ॥