READING MODE
20


|| भजन ||

जब ज़िद पे आ गई पार्वती,

समझाने पहुँचे सप्तऋषि ॥


काय ज़िद कर रही,

काय को मर रही,

ऐसे वर के लाने ।

जाके सीस पे गंगा और गले में,

डाले फिर रहे साँप ॥

इतने सीधे-सादे हैं,

सब कहते भोलेनाथ, भोलेनाथ ॥


ना खपरा ना छपरा,

ना फूस की धरे मड़इया ।

का खावे को धरो वहाँ,

बस रोवत रहत लड़इया ॥

भेष धरे अवधूत फिरे,

अब तुमसे का कहें बिन्नू ।

डोरा डांगर ले घूमें,

वे इनके कछुए नइयाँ ॥


काय ज़िद कर रही,

काय को मर रही,

ऐसे वर के लाने ।

जाके सीस पे गंगा और गले में,

डाले फिर रहे साँप ॥

इतने सीधे-सादे हैं,

सब कहते भोलेनाथ, भोलेनाथ ॥


जटा लटा न कबहुँ सँवारे,

दीसत महा भयंकर ।

मूड़ पे आधो चंदा और,

बेला पे घूमे शंकर ॥

राम नाम के रसिया हैं वे,

और उन्हें क्या चाहने ।

कामदेव के मर्दनहारी,

घर-गृहस्थी क्या जाने ॥

अरे घर-गृहस्थी क्या जाने ॥


काय ज़िद कर रही,

काय तप कर रही,

ऐसे वर के लाने ।

जाके सीस पे गंगा और गले में,

डाले फिर रहे साँप ॥

इतने सीधे-सादे हैं,

सब कहते भोलेनाथ, भोलेनाथ ॥