|| भजन ||
सुबह शाम आठों याम,
यही नाम लिए जा ।
खुश होंगे हनुमान,
राम राम किए जा ॥
लिखा था राम नाम वो,
पत्थर भी तर गए ।
किए राम से जो बैर,
जीते जी वो मर गए ॥
बस नाम का रसपान,
ऐ इंसान किए जा ।
खुश होंगे हनुमान,
राम राम किए जा ॥
राम नाम की धुन पे नाचे,
हो कर के मतवाला ।
बजरंगी सा इस दुनिया में,
कोई ना देखा भाला ॥
जो भी हनुमत के दर पे आता,
उसका संकट टाला ।
मुख में राम, तन में राम,
जपे राम राम की माला ॥
जहाँ राम का कीर्तन,
वहीं हनुमान जति हो ।
गोदी में गणपति को लें,
शिव पार्वती हो ॥
सियाराम की कृपा से,
सौ साल जिए जा ।
खुश होंगे हनुमान,
राम राम किए जा ॥
जिसपे दया श्री राम की,
बाँका ना बाल हो ।
उसका सहाई 'लक्ख',
अंजनी का लाल हो ॥
'राजपाल' तू हर हाल में,
जयकार किए जा ।
खुश होंगे हनुमान,
राम राम किए जा ॥
सुबह शाम आठों याम,
यही नाम लिए जा ।
खुश होंगे हनुमान,
राम राम किए जा ॥