READING MODE
20


|| भजन ||

मैंने तेरे ही भरोसे हनुमान,

सागर में नैया डार दई ॥

मैंने तेरे ही भरोसे हनुमान,

सागर में नैया डार दई ॥


काहे की वा नाव बनाई,

काहे की पतवार ।

रामा काय की लगा दई जंजीर?

सागर में नैया डार दई ॥

मैंने तेरे ही भरोसे हनुमान,

सागर में नैया डार दई ॥


अरे राम नाम की नाव बनाई,

भगति की पतवार ।

रामा ज्ञान की लगा दई जंजीर,

सागर में नैया डार दई ॥

मैंने तेरे ही भरोसे हनुमान,

सागर में नैया डार दई ॥


अरे कौन सखी वामें बैठनहारी,

कौना पार लगावें ।

रामा को है खेवनहार?

सागर में नैया डार दई ॥

मैंने तेरे ही भरोसे हनुमान,

सागर में नैया डार दई ॥


सीता सखी वामें बैठनहारी,

रामा पार लगावें ।

रामा, हनुमत खेवनहार,

सागर में नैया डार दई ॥

हो मैंने तेरे ही भरोसे हनुमान,

सागर में नैया डार दई ॥