READING MODE
20


|| भजन ||

मेरी अखियों के सामने ही रहना,

माँ शेरों वाली जगदम्बे ।

मेरी अखियों के सामने ही रहना,

माँ शेरों वाली जगदम्बे ॥


हम तो चाकर मैया तेरे दरबार के,

भूखे हैं हम तो मैया बस तेरे प्यार के ।

मेरी अखियों के सामने ही रहना,

माँ शेरों वाली जगदम्बे ॥


विनती हमारी भी अब करो मंज़ूर माँ,

चरणों से हमको कभी करना ना दूर माँ ।

मेरी अखियों के सामने ही रहना,

माँ शेरों वाली जगदम्बे ॥


मुझे जान के अपना बालक,

सब भूल तू मेरी भुला देना ।

शेरों वाली जगदम्बे,

आँचल में मुझे छिपा लेना ॥

मेरी अखियों के सामने ही रहना,

माँ शेरों वाली जगदम्बे ॥


तुम हो शिव जी की शक्ति मैया शेरों वाली,

तुम हो दुर्गा हो अम्बे मैया तुम हो काली ।

बन के अमृत की धार सदा बहना,

ओ शेरों वाली जगदम्बे ॥

मेरी अखियों के सामने ही रहना,

माँ शेरों वाली जगदम्बे ॥


तेरे बालक को कभी माँ सबर आए,

जहाँ देखूँ माँ तू ही तू नज़र आये ।

मुझे इसके सिवा कुछ ना कहना,

ओ शेरों वाली जगदम्बे ॥

मेरी अखियों के सामने ही रहना,

माँ शेरों वाली जगदम्बे ॥


दे दो शर्मा को भक्ति का दान मैया जी,

लक्खा गाता रहे तेरा गुणगान मैया जी ।

है भजन तेरा भक्तों का गहना,

ओ शेरों वाली जगदम्बे ॥


मेरी अखियों के सामने ही रहना,

माँ शेरों वाली जगदम्बे ।

मेरी अखियों के सामने ही रहना,

माँ शेरों वाली जगदम्बे ॥