पार न लगोगे श्रीराम के बिना,
राम न मिलेंगे हनुमान के बिना ।
राम न मिलेंगे हनुमान के बिना,
श्रीराम न मिलेंगे हनुमान के बिना ॥
वेदों ने पुराणों ने कह डाला,
राम जी का साथी बजरंगबाला ।
जीए हनुमान नहीं राम के बिना,
राम भी रहें न हनुमान के बिना ॥
पार न लगोगे श्रीराम के बिना,
राम न मिलेंगे हनुमान के बिना ।
राम न मिलेंगे हनुमान के बिना,
श्रीराम न मिलेंगे हनुमान के बिना ॥
जग के जो पालनहारे हैं,
उन्हें हनुमान बड़े प्यारे हैं ।
कर लो सिफ़ारिश दाम के बिना,
रस्ता न मिलेगा हनुमान के बिना ॥
पार न लगोगे श्रीराम के बिना,
राम न मिलेंगे हनुमान के बिना ।
राम न मिलेंगे हनुमान के बिना,
श्रीराम न मिलेंगे हनुमान के बिना ॥
जिनका भरोसा वीर हनुमान,
उनका बिगड़ता नहीं कोई काम ।
लक्खा कहे सुनो हनुमान के बिना,
कुछ न मिलेगा गुणगान के बिना ॥
पार न लगोगे श्रीराम के बिना,
राम न मिलेंगे हनुमान के बिना ।
राम न मिलेंगे हनुमान के बिना,
श्रीराम न मिलेंगे हनुमान के बिना ॥