|| श्रीमद्भगवद्गीता ||
भगवद्गीता का पहला अध्याय "अर्जुनविषादयोग" पूरी गीता की प्रस्तावना है। कुरुक्षेत्र के युद्धक्षेत्र में कौरव और पाण्डव दोनों सेनाएँ आमने-सामने खड़ी हैं। संजय, धृतराष्ट्र को युद्ध का आँखों-देखा वर्णन सुनाते हैं। दुर्योधन अपने आचार्य द्रोण के पास जाकर दोनों पक्षों के प्रमुख योद्धाओं की गणना करता है, फिर भीष्म पितामह सहित सभी ओर से शंखनाद होता है। अर्जुन श्रीकृष्ण से अपना रथ दोनों सेनाओं के बीच खड़ा करने को कहते हैं; किन्तु जब वे अपने सामने अपने ही गुरुजनों, बंधुओं और संबंधियों को युद्ध के लिए खड़ा देखते हैं, तो मोह और करुणा से व्याकुल हो उठते हैं। कुटुम्बनाश और उससे उत्पन्न होने वाले अधर्म की आशंका से उनका मन शोक से भर जाता है और वे युद्ध न करने का निश्चय कर, धनुष-बाण त्यागकर रथ में बैठ जाते हैं। यही अर्जुन का विषाद आगे गीता के दिव्य उपदेश का कारण बनता है।
The first chapter of the Bhagavad Gita, "Arjuna Vishada Yoga" (The Yoga of Arjuna's Dejection), serves as the prelude to the entire Gita. On the battlefield of Kurukshetra, the armies of the Kauravas and the Pandavas stand face to face. Sanjaya narrates the scene to the blind king Dhritarashtra. Duryodhana approaches his teacher Drona and reviews the principal warriors on both sides, after which Bhishma and the others blow their conches from every direction. Arjuna asks Krishna to place his chariot between the two armies; but when he beholds his own teachers, kinsmen and relatives arrayed for battle, he is overwhelmed by grief and compassion. Fearing the destruction of his family and the lawlessness that would follow, his heart sinks in sorrow, and he casts aside his bow and arrows and sits down in his chariot, resolved not to fight. It is this very dejection of Arjuna that becomes the occasion for Krishna's divine teaching in the chapters that follow.
कुल 47 श्लोक
धृतराष्ट्र बोले: हे संजय! धर्मभूमि कुरुक्षेत्र में एकत्रित, युद्ध की इच्छावाले मेरे और पाण्डु के पुत्रों ने क्या किया?
Dhritarashtra said: O Sanjaya, what did my sons and the sons of Pandu do, assembled on the holy field of Kurukshetra, eager to fight?
संजय बोले: उस समय राजा दुर्योधन ने व्यूहरचनायुक्त पाण्डवों की सेना को देखकर और द्रोणाचार्य के पास जाकर यह वचन कहा:
Sanjaya said: At that time, King Duryodhana, having seen the army of the Pandavas arrayed in battle formation, approached his teacher Drona and spoke these words:
हे आचार्य! आपके बुद्धिमान शिष्य द्रुपदपुत्र धृष्टद्युम्न के द्वारा व्यूहाकार खड़ी की हुई पाण्डुपुत्रों की इस बड़ी भारी सेना को देखिये।
O teacher, behold this mighty army of the sons of Pandu, arrayed for battle by your wise disciple, the son of Drupada (Dhrishtadyumna).
इस सेना में बड़े-बड़े धनुषों वाले तथा युद्ध में भीम और अर्जुन के समान शूरवीर सात्यकि और विराट तथा महारथी राजा द्रुपद, धृष्टकेतु और चेकितान तथा बलवान काशीराज, पुरुजित, कुन्तिभोज और मनुष्यों में श्रेष्ठ शैब्य, पराक्रमी युधामन्यु तथा बलवान उत्तमौजा, सुभद्रापुत्र अभिमन्यु और द्रौपदी के पाँचों पुत्र — ये सभी महारथी हैं।
Here are heroes, mighty archers equal in battle to Bhima and Arjuna — Satyaki and Virata, and the great chariot-warrior Drupada; Dhrishtaketu, Chekitana and the valiant King of Kashi; Purujit, Kuntibhoja and Shaibya, the best of men; the heroic Yudhamanyu and the mighty Uttamauja; the son of Subhadra (Abhimanyu) and the sons of Draupadi — all of them are great chariot-warriors (maharathis).
हे ब्राह्मणश्रेष्ठ! अपने पक्ष में भी जो प्रधान हैं, उनको आप समझ लीजिए। आपकी जानकारी के लिए मेरी सेना के जो-जो सेनापति हैं, उनको बतलाता हूँ।
O best of the twice-born (Brahmins), know also the distinguished ones among us, the commanders of my army; I name them to you for your information.
आप, द्रोणाचार्य और पितामह भीष्म तथा कर्ण और संग्रामविजयी कृपाचार्य तथा वैसे ही अश्वत्थामा, विकर्ण और सोमदत्त का पुत्र भूरिश्रवा।
Yourself (Drona), Bhishma, Karna, and Kripa victorious in battle, as well as Ashwatthama, Vikarna, and Bhurishrava the son of Somadatta.
और भी मेरे लिए जीवन की आशा त्याग देने वाले बहुत से शूरवीर अनेक प्रकार के अस्त्रों-शस्त्रों से सुसज्जित और सब के सब युद्ध में चतुर हैं।
And there are many other heroes too, ready to lay down their lives for my sake, armed with various weapons, all skilled in warfare.
भीष्म पितामह द्वारा रक्षित हमारी वह सेना सब प्रकार से अजेय है और भीम द्वारा रक्षित इन लोगों की यह सेना जीतने में सुगम है।
Our army, guarded by Bhishma, is unconquerable in every way, while this army of theirs, guarded by Bhima, is easy to overcome.
इसलिए सब मोर्चों पर अपनी-अपनी जगह स्थित रहते हुए आप लोग सभी निःसंदेह भीष्म पितामह की ही सब ओर से रक्षा करें।
Therefore, all of you, stationed in your respective positions at every entry-point of the formation, protect Bhishma alone on every side.
कौरवों में वृद्ध बड़े प्रतापी पितामह भीष्म ने उस दुर्योधन के हृदय में हर्ष उत्पन्न करते हुए उच्च स्वर से सिंह की दहाड़ के समान गरजकर शंख बजाया।
Then the mighty grandsire Bhishma, the eldest of the Kurus, roaring aloud like a lion, blew his conch, bringing joy to Duryodhana's heart.
इसके पश्चात शंख और नगारे तथा ढोल, मृदंग और नरसिंघे आदि बाजे एक साथ ही बज उठे। उनका वह शब्द बड़ा भयंकर हुआ।
Thereafter conches, kettledrums, tabors, drums and horns suddenly blared forth, and the sound was tumultuous.
इसके अनन्तर सफेद घोड़ों से युक्त उत्तम रथ में बैठे हुए श्रीकृष्ण महाराज और अर्जुन ने भी अलौकिक शंख बजाये।
Then, seated in their magnificent chariot yoked with white horses, Madhava (Krishna) and the son of Pandu (Arjuna) blew their divine conches.
श्रीकृष्ण महाराज ने पाञ्चजन्य नामक, अर्जुन ने देवदत्त नामक और भयानक कर्मवाले भीमसेन ने पौण्ड्र नामक महाशंख बजाया।
Hrishikesha (Krishna) blew the conch named Panchajanya; Dhananjaya (Arjuna) blew the Devadatta; and Bhima of terrible deeds (Vrikodara) blew the great conch named Paundra.
कुन्तीपुत्र राजा युधिष्ठिर ने अनन्तविजय नामक और नकुल तथा सहदेव ने सुघोष और मणिपुष्पक नामक शंख बजाये।
King Yudhishthira, the son of Kunti, blew the Ananta-vijaya; and Nakula and Sahadeva blew the Sughosha and the Manipushpaka.
श्रेष्ठ धनुष वाले काशिराज और महारथी शिखण्डी और धृष्टद्युम्न तथा राजा विराट और अजेय सात्यकि, राजा द्रुपद और द्रौपदी के पाँचों पुत्र और बड़ी भुजावाले सुभद्रापुत्र अभिमन्यु — इन सभी ने, हे राजन! सब ओर से अलग-अलग शंख बजाये।
The supreme archer the King of Kashi, the great warrior Shikhandi, Dhrishtadyumna and Virata, and the invincible Satyaki, Drupada and the sons of Draupadi, and the mighty-armed son of Subhadra (Abhimanyu) — all of them, O King, blew their respective conches from every side.
और उस भयानक शब्द ने आकाश और पृथ्वी को भी गुंजाते हुए धार्तराष्ट्रों के अर्थात् आपके पक्ष वालों के हृदय विदीर्ण कर दिये।
And that tumultuous sound, resounding through the sky and the earth, rent the hearts of the sons of Dhritarashtra (your side).
हे राजन! इसके बाद कपिध्वज अर्जुन ने मोर्चा बाँधकर डटे हुए धृतराष्ट्र सम्बन्धियों को देखकर, उस शस्त्र चलाने की तैयारी के समय धनुष उठाकर हृषिकेश श्रीकृष्ण महाराज से यह वचन कहा — हे अच्युत! मेरे रथ को दोनों सेनाओं के बीच में खड़ा कीजिए।
Then, O King, seeing the sons of Dhritarashtra arrayed and the discharge of weapons about to begin, Arjuna — whose banner bore the emblem of Hanuman — took up his bow and spoke these words to Krishna (Hrishikesha): Arjuna said: O Achyuta, place my chariot between the two armies,
और जब तक कि मैं युद्धक्षेत्र में डटे हुए युद्ध के अभिलाषी इन विपक्षी योद्धाओं को भली प्रकार देख न लूँ कि इस युद्धरूप व्यापार में मुझे किन-किन के साथ युद्ध करना योग्य है, तब तक उसे खड़ा रखिये।
so that I may behold these warriors standing eager for battle, with whom I must fight in this enterprise of war.
दुर्बुद्धि दुर्योधन का युद्ध में हित चाहने वाले जो-जो ये राजा लोग इस सेना में आये हैं, इन युद्ध करने वालों को मैं देखूँगा।
I wish to see those assembled here, ready to fight, desiring to please in battle the evil-minded Duryodhana.
संजय बोले: हे धृतराष्ट्र! अर्जुन द्वारा इस प्रकार कहे जाने पर महाराज श्रीकृष्णचन्द्र ने दोनों सेनाओं के बीच में भीष्म और द्रोणाचार्य के सामने तथा सम्पूर्ण राजाओं के सामने उत्तम रथ को खड़ा करके इस प्रकार कहा — हे पार्थ! युद्ध के लिए जुटे हुए इन कौरवों को देख।
Sanjaya said: O Dhritarashtra, thus addressed by Arjuna (Gudakesha), Krishna (Hrishikesha) placed the excellent chariot between the two armies, in front of Bhishma, Drona and all the rulers of the earth, and said: O Partha, behold these Kurus assembled here.
इसके बाद पृथापुत्र अर्जुन ने उन दोनों सेनाओं में स्थित ताऊ-चाचों को, दादों-परदादों को, गुरुओं को, मामाओं को, भाइयों को, पुत्रों को, पौत्रों को तथा मित्रों को, ससुरों को और सुहृदों को भी देखा। उन उपस्थित सम्पूर्ण बन्धुओं को देखकर वे कुन्तीपुत्र अर्जुन अत्यन्त करुणा से युक्त होकर शोकपूर्वक यह वचन बोले।
There Arjuna (Partha) saw, standing in both armies, fathers and grandfathers, teachers, maternal uncles, brothers, sons, grandsons and friends, fathers-in-law and well-wishers as well. Seeing all these kinsmen arrayed, the son of Kunti was overcome with deep compassion and, sorrowing, spoke these words:
अर्जुन बोले: हे कृष्ण! युद्धक्षेत्र में डटे हुए युद्ध के अभिलाषी इस स्वजन-समुदाय को देखकर मेरे अंग शिथिल हुए जा रहे हैं और मुख सूखा जा रहा है तथा मेरे शरीर में कम्प और रोमांच हो रहा है।
Arjuna said: O Krishna, seeing these my own kinsmen arrayed and eager to fight, my limbs give way and my mouth becomes dry; my body trembles and my hair stands on end.
हाथ से गाण्डीव धनुष गिर रहा है और त्वचा भी बहुत जल रही है तथा मेरा मन भ्रमित हो रहा है, इसलिए मैं खड़ा रहने को भी समर्थ नहीं हूँ।
The Gandiva bow slips from my hand and my skin burns all over; I am unable even to stand, and my mind seems to whirl.
हे केशव! मैं लक्षणों को भी विपरीत देख रहा हूँ तथा युद्ध में स्वजन-समुदाय को मारकर कल्याण भी नहीं देखता।
And I see adverse omens, O Keshava; nor do I see any good in slaying my own kinsmen in battle.
हे कृष्ण! मैं न तो विजय चाहता हूँ और न राज्य तथा सुखों को ही। हे गोविन्द! हमें ऐसे राज्य से क्या प्रयोजन है अथवा ऐसे भोगों से और जीवन से भी क्या लाभ है?
I desire neither victory, O Krishna, nor kingdom nor pleasures. O Govinda, of what use is a kingdom to us, or enjoyments, or even life itself?
हमें जिनके लिए राज्य, भोग और सुखादि अभीष्ट हैं, वे ही ये सब धन और जीवन की आशा को त्यागकर युद्ध में खड़े हैं।
Those for whose sake we desire kingdom, enjoyments and pleasures stand here in battle, having renounced their lives and riches.
गुरुजन, ताऊ-चाचे, लड़के और उसी प्रकार दादे, मामे, ससुर, पौत्र, साले तथा और भी सम्बन्धी लोग हैं।
Teachers, fathers, sons and grandfathers, maternal uncles, fathers-in-law, grandsons, brothers-in-law and other kinsmen.
हे मधुसूदन! मुझे मारने पर भी अथवा तीनों लोकों के राज्य के लिए भी मैं इन सबको मारना नहीं चाहता, फिर पृथ्वी के लिए तो कहना ही क्या?
I do not wish to kill these, O Madhusudana, even if they kill me — not even for dominion over the three worlds, let alone for the earth.
हे जनार्दन! धृतराष्ट्र के पुत्रों को मारकर हमें क्या प्रसन्नता होगी? इन आततायियों को मारकर तो हमें पाप ही लगेगा।
O Janardana, what pleasure would there be for us in killing the sons of Dhritarashtra? Only sin would accrue to us by slaying these aggressors.
अतएव हे माधव! अपने ही बान्धव धृतराष्ट्र के पुत्रों को मारने के लिए हम योग्य नहीं हैं, क्योंकि अपने ही कुटुम्ब को मारकर हम कैसे सुखी होंगे?
Therefore we ought not to kill the sons of Dhritarashtra, our own kinsmen; for how could we be happy, O Madhava, by slaying our own people?
यद्यपि लोभ से भ्रष्टचित्त हुए ये लोग कुल के नाश से उत्पन्न दोष को और मित्रों से विरोध करने में पाप को नहीं देखते, तो भी हे जनार्दन! कुल के नाश से उत्पन्न दोष को जानने वाले हम लोगों को इस पाप से हटने के लिए क्यों नहीं विचार करना चाहिए?
Even if these, their minds overpowered by greed, see no fault in the destruction of the family and no sin in hostility to friends, why should we not turn away from this sin, O Janardana — we who clearly see the evil in the destruction of the family?
कुल के नाश से सनातन कुलधर्म नष्ट हो जाते हैं, धर्म के नाश हो जाने पर सम्पूर्ण कुल में पाप भी बहुत फैल जाता है।
With the destruction of the family, the eternal family traditions (kula-dharma) perish; and when dharma is destroyed, lawlessness overwhelms the entire family.
हे कृष्ण! पाप के अधिक बढ़ जाने से कुल की स्त्रियाँ अत्यन्त दूषित हो जाती हैं और हे वार्ष्णेय! स्त्रियों के दूषित हो जाने पर वर्णसंकर उत्पन्न होता है।
When lawlessness prevails, O Krishna, the women of the family become corrupted; and when the women are corrupted, O Varshneya, there arises an intermixture of castes (varna-sankara).
वर्णसंकर कुलघातियों को और कुल को नरक में ले जाने के लिए ही होता है। लुप्त हुई पिण्ड और जल की क्रियावाले अर्थात् श्राद्ध और तर्पण से वंचित इनके पितर लोग भी अधोगति को प्राप्त होते हैं।
This intermixture leads only to hell, both for the destroyers of the family and for the family itself; for their ancestors fall, deprived of the offerings of rice-balls and water (shraddha and tarpana).
इन वर्णसंकरकारक दोषों से कुलघातियों के सनातन कुलधर्म और जातिधर्म नष्ट हो जाते हैं।
By these misdeeds of the family-destroyers, which cause the intermixture of castes, the eternal community-dharmas (jati-dharma) and family-dharmas (kula-dharma) are uprooted.
हे जनार्दन! जिनका कुलधर्म नष्ट हो गया है, ऐसे मनुष्यों का अनिश्चित काल तक नरक में वास होता है, ऐसा हम सुनते आये हैं।
O Janardana, we have heard that dwelling in hell is inevitable for those men whose family dharmas have been destroyed.
हा! शोक! हम लोग बुद्धिमान होकर भी महान पाप करने को तैयार हो गये हैं, जो राज्य और सुख के लोभ से स्वजनों को मारने के लिए उद्यत हो गये हैं।
Alas! What a great sin we are resolved to commit, that out of greed for the pleasures of a kingdom we are prepared to slay our own kinsmen.
यदि मुझ शस्त्ररहित और सामना न करने वाले को शस्त्र हाथ में लिए हुए धृतराष्ट्र के पुत्र रण में मार डालें, तो वह मारना भी मेरे लिए अधिक कल्याणकारक होगा।
It would be better for me if the sons of Dhritarashtra, weapons in hand, were to kill me unarmed and unresisting on the battlefield.
संजय बोले: रणभूमि में शोक से उद्विग्न मन वाले अर्जुन इस प्रकार कहकर, बाणसहित धनुष को त्यागकर रथ के पिछले भाग में बैठ गये।
Sanjaya said: Having spoken thus on the battlefield, Arjuna, his mind distressed with grief, cast aside his bow and arrows and sank down upon the seat of the chariot.